29 September, 2016

सामान्य ज्ञान (GK Gyan Next #4 Series in Hindi) की अगली सीरीज


सामान्य ज्ञान – एक ऐसी चीज़ है जो किसी भी बक्त काम आ सकती है फिर चाहे वो किसी परीक्षा के बात हो या फिर आपके बच्चों द्वारा पुचा गया सवाल. इसलिए इस सृंखला को आगे बढ़ाते हुए हम लाये है सामान्य ज्ञान की कुछ जानकारी इसे पड़े और कमेन्ट तथा फेसबुक पेज को लाईक करें  


पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने गांधी शांति पुरस्कार 2013 जीता

पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता चंडी प्रसाद भट्ट 2013 के प्रतिष्ठित गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित। यह पुरस्कार महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती के अवसर पर 1995 में स्थापित किया गया था।

चीन ने नरेंद मोदी को APEC सम्मेलन में किया आमंत्रित

चीन ने भारत को पहली बार एशिया-प्रशांत सहयोग (ऐपेक) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। सम्मेलन इस साल चीन में होगा। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग है।

ध्रुपद गायक उस्ताद अकील अहमद खां मोहन पिया का निधन

प्रसिद्ध ध्रुपद गायक उस्ताद अकील अहमद खां मोहन पिया का निधन। वह आगरा संगीत घराने के अंतिम प्रमुख ध्रुपद गायक थे। उन्हों ने इकबाल के शब्द सारे जहां से अच्छा को अपने अंदाज में सुरों में ढाला।

विहिप नेता गिरिराज किशोर का निधन

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक एवं दशकों तक विश्व हिदू परिषद (विहिप) का मार्गदर्शन करने वाले आचार्य गिरिराज किशोर का निधन।

ब्राजील के फुटबॉल कोच लुइज फेलिप स्कोलारी ने इस्तीफा दिया

ब्राजील के फीफा विश्व कप 2014 जीतने में विफल होने के बाद लुइज फेलिप स्कोलारी ने ब्राजील की फुटबॉल टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया। यह विश्व कप के इतिहास में ब्राजील की सबसे खराब हार थी।

फीफा विश्व कप 2014 : मैसी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

अर्जेन्टीना के कप्तान लियोनेल मैसी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए गोल्डन बॉल पुरस्कार। जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नोयर को गोल्डन ग्लब्ज, कोलम्बिया के हमेज रोड्रिगेज को गोल्डन बूट पुरस्कार।

लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड बाजार में BSNL की हिस्सेदारी 65%

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड क्षेत्र में 1.8 करोड़ कनेक्शनों के साथ बाजार में पहले नंबर पर है। लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 65% है।

फीफा वर्ल्डकप : जर्मनी बना चैम्पियन

मारियो गोएट्जे के अतिरिक्त समय में किए गोल की बदौलत जर्मनी ने अर्जेंटीना को हराकर चौथी बार फुटबॉल विश्व कप का खिताब जीता। जर्मनी का एकीकरण के बाद यह पहला खिताब है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पांच राज्यों हेतु राज्यपाल नियुक्त किये

राज्यपाल : उत्तर प्रदेश : राम नाइक, छत्तीसगढ़ : बलरामजी दास टंडन, प. बंगाल : केसरीनाथ त्रिपाठी, गुजरात : ओपी कोहली, नगालैंड : पद्मनाभ आचार्य। आचार्य को त्रिपुरा के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी।

पाकिस्तान ने दिलीप कुमार के घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया

हिंदी सिनेमा के महान कलाकार दिलीप कुमार के पेशावर स्थित पुश्तैनी घर को पाकिस्तान ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया।

भारतीय-अमेरिकी महिला यूएस के टॉप यूनिवर्सिटी की बनीं CIO

भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक विजी मुरली को अमेरिका के डेविस विश्वविद्यालय में सूचना एवं शिक्षा प्रौद्योगिकी विभाग का मुख्य सूचना अधिकारी और वाइस प्रोवोस्ट बनाया गया है।

जून में महंगाई दर 6.01% से घटकर 5.43% हुई

जून में महंगाई दर में 0.5% से ज्यादा की गिरावट हुई है। जून में थोक महंगाई दर घटकर 5.43% हो गई है, जो मई में 6.01% थी।

डॉ. रघुनाथ मशेलकर को मिला डॉ. मोहन धारिया पुरस्कार

पद्म विभूषण से सम्मानित एवं मशूहर वैज्ञानिक डॉ. रघुनाथ मशेलकर को वनरई फाउंडेशन द्वारा डॉ. मोहन धारिया राष्ट्र निर्माण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

निखिल श्रीवास्तव ने अमेरिका में 2014 का जॉर्ज पोल्या पुरस्कार जीता

भारतीय गणितज्ञ निखिल श्रीवास्तव ने अमेरिका में 2014 का प्रतिष्ठित जॉर्ज पोल्या पुरस्कार जीता। उन्हें गणित के एक जटिल सवाल को सुलझाने हेतु यह पुरस्कार दिया गया।

दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर

संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड अर्बनाइजेशन प्रोस्पेक्टस रिपोर्ट 2014 के अनुसार जापान की राजधानी टोक्यो के बाद वर्ष 2014 में दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया।
Share:

Advertise Here

NOTE: कृपया हमारे फेसबुक पेज को Like और इस पोस्ट को Share जरुर करें : यदि आपको इस पोस्ट से जुड़ी जानकारी के बारे में और कुछ पता हो या गलत लगे तो कमेंट अवश्य करें। हम इसे अपडेट करते रहेंगे।

Register Here To Get Updates via Email,Don't Forget to Activate the Email Subscription

Advertise Here

1 comment:

❊❊ आज का सुविचार ❊❊