24 September, 2016

नमक(Salt) के बारे में अनसुने 22 Facts in Hindi जिन्हें शायद आपने अब से पहले ना सुनीं हों


नमक(Salt) के बारे में अनसुने Facts in Hindi. 
आज दुनिया में कोई भी व्यक्ति चाहे अमीर हो या गरीब लेकिन नमक सभी खाते हैं। सब्जी में नमक कम हो जाये तो दिक्कत और ज्यादा हो जाये तो भी दिक्कत लेकिन फिर भी बिना नमक के हम लोग नहीं रह सकते। चाहे कोई आम दिन हो या व्रत वाला दिन लेकिन नमक हमारे खाने में जरूर रहता है। आइये जानते हैं नमक के बारे में कुछ ऐसी बातें जिन्हें शायद आपने अब से पहले ना सुनीं हों-


अगर भारत के समुद्री तटों पर बेमौसम बारिश जारी रही तो भारी वर्षा के कारण नमक उत्‍पादन में भारी कमी आ सकती है।

नमक में बहुत सारे खनिज लवण होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी हैं।

ज्यादा नमक के सेवन से इंसान की मृत्यु भी हो सकती है। अगर 100 किलोग्राम वजन वाला इंसान 100 ग्राम नमक रोज खाए तो बहुत जल्द वो मर जयेगा।

प्राचीन काल में एक समय ऐसा भी था जब नमक इतना महंगा था कि इसे सफ़ेद सोना कहा जाता था।

काला नमक सबसे पहले भारत में बनाया गया जिसे नमक के पानी में हरड़ के बीज घोल कर बनाया जाता है।
भारत में 70 प्रतिशत नमक समुद्री पानी से ही बनता है।

एक समय था जब रोमन के सिपाहियों को तनख्वाह की जगह नमक दिया जाता था।

भारत करीब 5 मिलियन टन नमक 20 देशों को निर्यात करता है।

जब सोडियम के कण क्लोरीन गैस के साथ मिलकर रिएक्शन करते हैं तब नमक(NaCl) बनता है।

आजादी से पहले भारत में नमक की इतनी कमी थी कि हमें आयात करना पड़ता था।

अमेरिका में केवल 6% नमक ही खाने के लिए प्रयोग होता है वहीँ 17% नमक जाड़ों के मौसम में सड़क पर जमी बर्फ को पिघलाने में प्रयोग होता है।

अगर आप नमक को सब्जी में अच्छे से नहीं मिलाते हैं तो भी आप ज्यादा नमक की मात्रा ले रहे हैं।
नमक बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर के लिए जरूरी है।

ज्यादा नमक के सेवन से रक्तचाप(ब्लड प्रेशर) बढ़ जाता है, इससे आप ह्रदय रोगी भी बन सकते हैं।
नमक खाने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है।

एक शोध के अनुसार एक वयस्क इंसान को 2,300 milligrams से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

मनुष्य के शरीर में मौजूद हर कोशिका में नमक होता है, एक वयस्क इंसान के शरीर में करीब 250 ग्राम नमक होता है।

नमक उत्पादन में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है|

बहुत समय पहले, जापान के सिनेमाघरों में फिल्म चलाने से पहले फर्श पर नमक छिड़का जाता था।

पुराने समय में नमक मरे हुए इंसानों की ममी बनाने में प्रयोग किया जाता था, जो लाश को काफी समय तक जिन्दा रखता था।

इथियोपिया में नमक को मुद्रा(पैसों) की तरह प्रयोग किया जाता था।


कैसी लगी नमक के बारे में ये रोचक जानकारी. पसंद आई तो अपने कमेंट्स नीचे कमेन्ट बॉक्स में जरुर लिखें
Share:

Advertise Here

NOTE: कृपया हमारे फेसबुक पेज को Like और इस पोस्ट को Share जरुर करें : यदि आपको इस पोस्ट से जुड़ी जानकारी के बारे में और कुछ पता हो या गलत लगे तो कमेंट अवश्य करें। हम इसे अपडेट करते रहेंगे।

Register Here To Get Updates via Email,Don't Forget to Activate the Email Subscription

Advertise Here

Post a Comment

❊❊ आज का सुविचार ❊❊