10 November, 2020

वेरज़स्का नदी (Verzasca) क्यों है दुनिया में इतनी मशहूर ?


वेरज़स्का नदी विश्व की सबसे स्वच्छ या पारदर्शी नदी क्यों है। स्विस के पहाड़ दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं, लेकिन इस देश की नदियाँ उससे भी अधिक प्रसिद्ध हैं। इन नदियों में से एक स्विस आल्प्स के केंद्र में स्थित है और यह नदी सबसे खूबसूरत यूरोपीय नदियों में से एक है। वेरज़स्का को दुनिया की सबसे साफ नदी भी माना जाता है। यह स्विट्जरलैंड के क्षेत्र टिसिनो में एक घाटी में स्थित है। इस नदी की लम्बाई 30 किमी है और यह 2864 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वेरज़स्का दक्षिण की ओर से बहती हुई मैगीगोर झील में मिलती है।

वेरज़स्का नदी (Verzasca) क्यों है दुनिया में इतनी मशहूर ?

वेरज़स्का की कुछ खास विशेषताएं

वेरज़स्का नदी को दुनिया की सबसे साफ नदी भी माना जाता है। वेरज़स्का अपनी सुंदरता और पानी की स्पष्टता के लिए विश्व भर में मशहूर है। इसका पानी इतना क्रिस्टल क्लियर है कि आप नीचे बिखरे हुए सुंदर रंगीन पत्थर आसानी से देख सकते हैं।

इस नदी के पानी का तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होता है। इस नदी की गहराई केवल 10 मीटर ही है। लेकिन कुछ स्थानों पर, जहाँ पानी की धाराएं बहुत प्रबल होती हैं,उस जगह पर खतरा हो सकता है।

वेरज़स्का नद में तैरना बिलकुल मना है क्योंकि इसका पानी बहुत ठंडा होता है। लेकिन फिर भी दुनिया में कुछ जाबांज होते हैं जो बर्फीले पानी में डुबकी लगाने की पूरी कोशिश करते हैं। यहां आप विशेष पर्यवेक्षकों से मिल सकते हैं जो खतरनाक स्थानों से अवगत करवाते है और नदी के सुरक्षित स्थानों को से भी अवगत करवाते हैं।


वेरज़स्का नदी (Verzasca) क्यों है दुनिया में इतनी मशहूर ?


स्विटज़रलैंड में स्थित वेरज़स्का नदी अपने बहुत साफ़ फ़िरोज़ा पानी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है

स्विट्जरलैंड में वेरज़स्का गोताखोरों का भी पसंद वाला स्थान है। पानी की ऐसी दृश्यता को कौन नहीं देखना चाहेगा । इस नदी पर घूमने आने का सबसे अच्छा समय वसंत के बीच से शुरुआती शरद ऋतु तक है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि नदी में कोई जीवित जीव नही मिलता हैं। वैज्ञानिकों को लगता है कि वनस्पतियों और अन्य जीवों की कमी और दुनिया के पानी में बढ़ते प्रदुषण के कारण है।

वेरज़स्का नदी (Verzasca) क्यों है दुनिया में इतनी मशहूर ?

वेरज़स्का नदी (Verzasca) क्यों है दुनिया में इतनी मशहूर ?

वेरज़स्का नदी (Verzasca) क्यों है दुनिया में इतनी मशहूर ?

वेरज़स्का नदी (Verzasca) क्यों है दुनिया में इतनी मशहूर ?

वेरज़स्का नदी (Verzasca) क्यों है दुनिया में इतनी मशहूर ?

Source flickr
Source — Bustle | Set-TravelDailymail
Share:

Advertise Here

NOTE: कृपया हमारे फेसबुक पेज को Like और इस पोस्ट को Share जरुर करें : यदि आपको इस पोस्ट से जुड़ी जानकारी के बारे में और कुछ पता हो या गलत लगे तो कमेंट अवश्य करें। हम इसे अपडेट करते रहेंगे।

Register Here To Get Updates via Email,Don't Forget to Activate the Email Subscription

Advertise Here

Post a Comment

❊❊ आज का सुविचार ❊❊