28 September, 2016

Indian National Symbol Facts-राष्ट्रीय चिह्नों और उनसे जुड़े कुछ तथ्य


हमारे देश भारत के राष्ट्रीय​ चिन्ह के बारे में सभी लोगो को ज्यादा कुछ खास जानकारी नहीं है!  चलिए जानते हैं अपने राष्ट्रीय चिह्नों और उनसे जुड़े कुछ तथ्यों को..
हमारे देश भारत के राष्ट्रीय​ चिन्ह के बारे में सभी लोगो को ज्यादा कुछ खास जानकारी नहीं है!  चलिए जानते हैं अपने राष्ट्रीय चिह्नों और उनसे जुड़े कुछ तथ्यों को..

1) राष्ट्रीय ध्वज: तिरंगा

पुराने कानून के अनुसार गैर-सरकारी लोग सिर्फ गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस को ही तिरंगे को फहरा सकते थे। लेकिन सन 2002 के नये क़ानून के बाद अब कोई भी भारतीय किसी भी दिन तिरंगे को फहरा सकता है।

2) राजकीय प्रतीक: अशोक स्तम्भ-शीर्ष

इस राजचिह्न के नीचे लिखे ‘सत्यमेव जयते’ को मुंडकोपनिषद से लिया गया है, जिसका अर्थ है- “केवल सत्य की ही विजय होती है”।


3) राष्ट्रीय कैलेंडर: शक पञ्चांग

इस पञ्चांग में विशेष अंतरिक्ष ज्ञान, सटीक समय गणना और कई महत्वपूर्ण सूत्रों के होने की वजह से इसे 1957 में राष्ट्रीय कैलेंडर के रूप में अपनाया गया।


4) राष्ट्रीय गान: जन-गण-मन

इसे पहले भारत-भाग्य-विधाता के नाम से जाना जाता था।
इसमें भारत के प्राचीन 7 भागों (प्रान्तों) का वर्णन है: पंजाब-सिंध-गुजरात-मराठा-द्रविड़-उत्कल-बंग।

5) राष्ट्रीय गीत: वन्दे मातरम

बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित इस रचना को 1950 में राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया।

6) राष्ट्रीय प्रतिज्ञा: देशभक्ति की शपथ

इसे प्यादिमर्री वेंकट सुब्बा राव ने 1962 ई. में तेलुगु में लिखा था। इसमें देश और देशवासियों से हमेशा वफ़ादार रहने की शपथ है।

7) राष्ट्रीय फूल: कमल (नेलुम्बो न्यूसीफेरा)

यह फूल हर सुबह खिलता है और रात में मुरझा जाता है।
इसके पौधे सैंकड़ों सालों तक ज़िन्दा रहते हैं और कभी-कभी मर जाने के बाद भी ज़िन्दा हो जाते हैं।

8) राष्ट्रीय फल: आम

इसे फलों का राजा भी कहा जाता है। भारत में 250 से भी ज्यादा प्रकार के आम पाए जाते हैं।

9) राष्ट्रीय नदी: गंगा

यह भारत की सबसे लंबी नदी है जो 4 राज्यों से होकर गुजरती है।

10) राष्ट्रीय वृक्ष: दि ग्रेट बनयान ट्री

कोलकाता का यह बरगद पेड़ 250 साल पुराना है और अकेले ही 4.67 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

11) राष्ट्रीय पशु: रॉयल बंगाल टाइगर

पेड़ों पर चढ़ने और पानी में तैरने वाले ये बाघ अपने से भारी शिकार को भी 1.6 किलोमीटर तक खींच कर ले जा सकते हैै

12) राष्ट्रीय जलीय प्राणी: रिवर डॉल्फिन

गंगा नदी में पाए जाने वाले ये डॉल्फिन सिर्फ ताजे और स्वच्छ पानी में ही रह सकते हैं।

13) राष्ट्रीय पक्षी: मोर

इनके पंख बहुत खूबसूरत होते हैं, जिन्हें ये साढ़े 4 फ़ीट से 5 फ़ीट तक फैला सकते हैं।

14) राष्ट्रीय खेल: हॉकी (असत्य)

भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं है। 1928-56 के दौरान भारतीय हॉकी के शानदार प्रदर्शन के कारण कई लोगों ने इसे राष्ट्रीय खेल मान लिया।

15) राष्ट्रीय भाषा: हिन्दी (असत्य)

भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है। हिन्दी मातृभाषा है, 41% से भी अधिक भारतीय हिन्दी का इस्तेमाल करते हैं।
भारत की 23 आधिकारिक भाषाएँ हैं, जिनमें से केन्द्र सरकार हिन्दी और अंग्रेज़ी का प्रयोग करती है।

16 राष्ट्रीय मुद्रा: रूपया

भारतीय नोट कागज के नहीं बल्कि सूत या सूती कपड़े से बने होते हैं। इन्हें नासिक, देवास, मैसूर और सल्बोनी में बनाया जाता है।


NOTE: यदि आपको National Symbol से जुड़े तथ्यों के बारे में और कुछ पता हो या गलत लगे तो कमेंट अवश्य करें। हम इसे अपडेट करते रहेंगे।
Share:

Advertise Here

NOTE: कृपया हमारे फेसबुक पेज को Like और इस पोस्ट को Share जरुर करें : यदि आपको इस पोस्ट से जुड़ी जानकारी के बारे में और कुछ पता हो या गलत लगे तो कमेंट अवश्य करें। हम इसे अपडेट करते रहेंगे।

Register Here To Get Updates via Email,Don't Forget to Activate the Email Subscription

Advertise Here

Post a Comment

❊❊ आज का सुविचार ❊❊